May a good source be with you.

बुलंदशहर: कथित गोवंश का मांस मिलने पर हत्यारी हुई भीड़, सब इंस्पेक्टर की ले ली जान

सब इंस्पेक्टर सुबोध सिहं आक्रोशित भीड़ को शांत कराने पहुंचे थे.

उत्तर प्रदेश में भीड़ द्वारा हत्या का एक ताज़ा मामला सामने आया है. बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कथित रूप से गो वंश का मांस मिलने पर भीड़ आक्रोशित हो गई और बुलंदशहर रोड को जाम कर दिया. जाम हटवाने गए पुलिस पर भीड़ ने पत्थरबाज़ी की और कई राउंड गोलियां चला दीं. इस हिंसा में सब-इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के सिर पर पत्थर और हाथ में गोली लगने से मौत हो गई.

पत्रिका की एक ख़बर के मुताबिक़ बुलंदशहर में स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावाटी के जंगल में गौ मांस पड़ा हुआ बताया गया. यह जानकारी मिलने पर काफी तादाद में लोग मौके पर इकठ्ठा हुए और गुस्से में चिंगरावठी गांव के पास जाम लगा दिया.

इस दौरान मौके पर माहौल को शांत करने की कोशिश में लगी पुलिस एवं लोगों के बीच कहासुनी हो गई. इस पर आक्रोशित भीड़ ने कथित तौर पर पथराव और गोली चलाना शुरू किया और गाड़ियों को आग लगा दी. इसमें एक पुलिसकर्मी की मौक़े पर मौत हो गई. इनके अलावा भीड़ में शामिल भाजपा नेता सहित तीन अन्य लोग भी घायल हुए.
ज्ञात हो कि बरामद किया गया मांस किस जानवर का है यह पता नहीं चल पाया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+