May a good source be with you.

भाजपा ने की अपने ट्वीटर हैंडल पर तेलंगाना का मानचित्र मिज़ोरम का बताकर वोट देने की अपील

पार्टी को शर्मिंदगी तब हुई जब मिज़ोरम में मतदान शुरू हुआ.

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार, 28 नवंबर को तेलंगाना का नक्शा पोस्ट कर लोगों को “मिज़ोरम के विकास के लिए वोट” देने के लिए कहा.

लेकिन ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने जल्द ही मिज़ोरम राज्य के बारे में पार्टी की इस खराब जानकारी को याद दिला दिया. हालांकि गलत नक्शा पोस्ट करने के कुछ देर बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया. पार्टी को शर्मिंदगी तब महसूस हुई जब आज सुबह मिज़ोरम में मतदान शुरू हुआ.

भाजपा की इस ‘भूल’ के बाद ही ट्विटर जगत के लोगों को उनका जमकर मज़ाक बनाने का मौका मिल गया.

https://twitter.com/Sambit_Khakhra/status/1067666059266744320

https://twitter.com/iankushchoubey/status/1067667132685549568

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+