चुनाव प्रचार करने गई भाजपा विधायक को भागना पड़ा उलटे पांव, लोगों ने लगाए वापस जाओ के नारे
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि जीतने के बाद विधायक ने 5 सालों तक जनता की ख़बर नहीं ली.
मध्यप्रदेश में कल विधानसभा चुनाव के मतदान होने वाले हैं. ऐसे में सभी पार्टियां अपना चुनाव प्रचार-प्रसार कर जनता से वोट मांगने के लिए घर-घर जा रहे हैं. लेकिन भाजपा के लिए पार्टी का प्रचार करना महंगा पड़ता नज़र आ रहा है. शहडोल के मानपुर में भाजपा विधायक मीना सिंह लोगों से वोट मांगने गई तो स्थानीय लोगों ने वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए. दरअसल स्थानीय लोग भाजपा विधायकों के रवैये और कार्यों से बहुत नाराज़ हैं.
सबरंग की ख़बर के अनुसार उनका कहना है कि विधायक मीना सिंह जहां भी स्थानीय लोगों के बीच जाकर वोट मांग रही हैं लोग उन्हें भला-बुरा बोलकर वहां से जाने को कह देते हैं. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि विधायक मीना ने जीतने के बाद बीते 5 सालों में जनता की ख़बर नहीं ली. फिर अब वे किस हक से दोबारा वोट मांगने आ रही हैं. विधायक मीना सिंह ज्यादा समय तक अपना विरोध सहन नहीं कर पाई और उनका गुस्सा जनता पर फूट पड़ा. उन्होंने लोगों से कह दिया कि ठीक है, यदि उन्हें वोट नहीं देना है तो न दें.