राजस्थान: वसुंधरा राजे के उड़े होश जब महिला ने पूछा, क्यों दे तुम्हें वोट जब बेरोज़गार बेटा घर बैठा है
सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं और बिना जवाब दिए वे आगे बढ़ गईं.
राजस्थान में वसुंधरा राजे के कार्यकाल में युवाओं को रोज़गार देने के कथित फ़र्ज़ी दावों की लगातार ही पोल खुल रही है. यहाँ एक कार्यक्रम के दौरान वर्त्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक महिला ने सीधे पूछ लिया कि वे उन्हें वोट क्यों दें.
हाल का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से एक महिला ने पूछा, “हमारे पढ़े लिखे लड़के बेरोज़गार घर बैठे हैं. हम आपको वोट क्यों दें.” यह सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं और बिना जवाब दिए वे आगे बढ़ गईं.
Rajasthan CM Vasundhara Raje gets a REALITY CHECK in her own state. A woman tells her on face: Why should we vote for you when educated youth are sitting unemployed at homes?
PS: Don’t miss her reaction. pic.twitter.com/QhTj2UG115
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) November 25, 2018
गौरतलब है कि राजस्थान में सरकार द्वारा यह दावा किया गया था कि उन्होंने जनता को 44 लाख नौकरियां उपलब्ध करवाई हैं. लेकिन कई सरकारी रपटों ने यह स्पष्ट किया कि यह संख्या फ़र्ज़ी हैं. वहीं पिछले विधान सभा चुनाव के प्रचारों के दौरान भाजपा सरकार ने 5 वर्षों में 15 लाख युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया था. लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले में असफल साबित हुई हैं.