मुज़फ्फरनगर में दहेज के लिए महिला की हत्या
पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति अजीत को गिरफ़्तार कर लिया है.
दहेज़ को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि सोनाली की शादी 22 वर्षीय अजीत से तीन साल पहले हुई थी और उसके ससुराल वाले उसे पर्याप्त दहेज़ नहीं देने को लेकर प्रताड़ित करते थे. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शव बेहदा सादात गांव स्थित उसके घर की छत से लटका हुआ पाया गया। आत्महत्या जैसा दिखाने के लिए शव को ऐसे टांगा गया था.
पुलिस ने बताया कि महिला के पति अजीत को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसके तथा एक अन्य व्यक्ति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, पति ने खुद पर और परिवार पर लगे आरोपों से इंकार करते हुए दावा किया कि उसकी पत्नी ने पारिवारिक विवाद की वजह से आत्महत्या की.