May a good source be with you.

सीलिंग मुद्दे पर भाजपा लाए अध्यादेश : अरविंद केजरीवाल

गत सितंबर में परिसरों पर लगाई गई नगर निकाय की सील सांसद मनोज तिवारी द्वारा तोड़ने का मामला सामने आया था.

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीलिंग के मुद्दे पर भाजपा को अपना ‘‘तमाशा’’ बंद करना चाहिए और यथास्थिति बनाए रखने तथा लाखों लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए.

उनकी टिप्पणी, गत सितंबर में परिसरों पर लगाई गई नगर निकाय की सील को तोड़ने के मामले में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के ख़िलाफ़ उच्चतम न्यायालय द्वारा अवमानना कार्यवाही बंद किए जाने के बाद आई.

शीर्ष अदालत ने हालांकि अदालत के आदेश पर बनी समिति पर गलत आरोप लगाने को लेकर दिल्ली भाजपा प्रमुख की निन्दा की और कहा कि इससे पता चलता है कि ‘‘वह कितना नीचे गिर सकते हैं.’’

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भाजपा को सीलिंग के मुद्दे पर तमाशा बंद करना चाहिए और यथास्थिति बनाए रखने तथा लाखों लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+