आख़िर रवीश ने लोगों को इस रिपोर्टर की व्हाट्सैप डायरी पढ़ने को क्यों कहा है? क्या ख़ास है इसमें. यहां पढ़ें.
सोमेश की व्हाट्सैप डायरी एक सांस में पढ़ जाइये. चुनाव की एक अलग ही तस्वीर उभरती है. हो सकता है कल ये सूचनाएं सोमेश के फोन से डिलिट हो जाएं लेकिन इसे एक दस्तावेज़ के रूप में दर्ज करना चाहता था.
सोमेश पटेल छत्तीसगढ़ से एनडीटीवी के लिए सूचनाएं भेजते रहते हैं. चूंकि मैं न्यूज़ की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल नहीं रहता इसलिए नहीं कह सकता कि इन तमाम सूचनाओं का क्या होता होगा. टीवी पर सब लगाना संभव भी नहीं है. फिर भी एक रिपोर्टर सूचनाएं भेजता ही रहता है. छपे चाहें गुम हो जाए. कल रात से सोमेश पटेल की भेजी हुई सूचनाएं पढ़ रहा हूं. उन्हें एक नज़र में देखने से ग़ज़ब किस्म का चुनावी पाठ उभरता है. इसलिए सोचा कि इन्हें यहां दर्ज करता हूं. देखता हूं कि व्हाट्सैप के इनबाक्स में एक रिपोर्टर अपने लिए किस तरह की डायरी बनाता है. एक सूचना पर नज़र पड़ी कि मतदाता को प्रभावित करने के लिए टांगों को बांध कर मुर्गे घरों में फेंके जा रहे हैं. थोड़ी देर बाद सोमेश ने दो ट्रक की तस्वीर भेज दी जिनमें बहुत सारे मुर्गे रखे हुए थे. कल शाम से लेकर आज साढ़े ग्यारह बजे तक की सूचनाओं का पाठ है. ज़्यादातर सूचनाएं मशीन खराब होने की है.
तो पेश है उनकी भेजी ख़बरों का साराशं, आपका छोटा सा हिन्दुस्तान.
-छत्तीसगढ़ में 70 हज़ार लीटर से ज़्यादा अवैध शराब बरामद हुई है.
-4.47 करोड़ कैश ज़ब्त. प्रेशर कूकर और साड़ी और नकली आभूषण भी ज़ब्त. सामान और कैश मिलाकर 12.50 करोड़ से अधिक की सामग्री ज़ब्त.
– 62 मतदान केद्रों के लिए मतदान सामग्री का वितरण. मतदान दल रवाना.
– बलौदाबाज़ार कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही के कारण ज़िला परियोजना समन्वयक को निलंबित किया.
-सूत्र- चुनाव में मत डालने से वंचित हो सकते हैं चुनावकर्मी. उन्हें मत डालने वाला फार्म नहीं दिया जा रहा है.
-एक ट्रक पकड़ा गया. 700 पेटी शराब ज़ब्त. एक पेटी में 48 बोतल.
-कोरिया ब्रेक- एक वोट 2 हज़ार की दर से ख़रीदा जा रहा है. एक परिवार को 5 हज़ार दिया जा रहा है. बैकुंठपुर विधानसभा के कई गांव के बाहर लोग गाड़ी में नोट लेकर बैठे हैं, बुला-बुला कर बांट रहे हैं- सूत्र
– दंतेवाड़ा के बाद रायपुर में एक और सीआरपीएफ के जवान ने खुदकुशी की. चुनाव ड्यूटी पर आया था. बनारस के रहने वाला राजीव ने कबीरनगर थाने में ही सुसाइड की.
-बिग ब्रेकिंग बालोद- ज़िला मुख्यालय स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में फ्लाइंग स्कावड की टीम ने दी दबिश. भाजपा नेता के रूम से अलग-अलग लिफाफे में मिले 81 हज़ार व सादे कागज पर 42 लाख के लेन-देन के हिसाब. मतदान के प्रलोभन की सूचना देने पर दी दबिश.
-रायपुर के उत्तर विधानसभा के महात्मा गांधी वार्ड अंतर्गत होटल पुनीत के पीछे गंगा नगर बस्ती में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा के समर्थक व वार्ड के महापौर प्रतिनिधि साड़ी बांटते हुए पकड़े गए. देवेंद्र नगर थाने में बिठाया.
-76 वर्षीय डॉ रामकृष्ण खंडेलवाल ने किया रायपुर उत्तर पुराने गुजराती स्कूल में मतदान.
– शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टिकरापारा के 95 नम्बर केंद्र में टिकरापारा से दुर्पति व्हील चेयर में वोट डालने पहुंची.
-रायपुर ब्रेकिंग- रायपुर पश्चिम विधानसभा के 180 नंबर मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब. अब तक वोटिंग शुरु नहीं.
– 85 साल के हिंछाराम निर्मलकर, जो ठीक से चल भी नहीं पाते, शारीरिक रूप से अक्षम हैं, अपने घर से लाठी के सहारे हर बार वोट डालने आते हैं. हिंछाराम पेशे से किसान रहे हैं और अपने गांव में सबसे ज़्यादा उम्र के वोटर हैं. हिंछाराम को पूरा गांव वोट देने के लिए प्रेरणा मानता है.
-सदर बाज़ार प्रगति स्कूल, बूछ नंबर 5, मशीन बंद है.
– रायपुर ग्रामीण 48 बूछ नंबर 65 की ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना.
– बैकुंठपुर विधानसभा के बड़गांव पतरापाली बूछ की ईवीएम मशीन में आई गड़बड़ी, लंबी लाइन में लगे हैं लोग. मतदान यहां भी रूका.
-बैकुंठपुरा में कई पोलिंग बूछ में ईवीएम शुरू होने में थोड़ा विलंब. पटना के नवापारा में आई गड़बड़ी.
-तखतपुर मतदान केंद्र 171 की मशीन में खराबी से मतदान शुरू नहीं.
-जांजगीर मतदान केंद्र 99 में कलेक्टर और एस पी को भी करना पड़ा इंतज़ार. 15 मिनट बाद शुरू हुई मशीन.
-रायपुर पश्चिम, मतदान नंबर 205, ईवीएम ख़राब होने के कारण कांग्रेस नेता आर पी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई.
-जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के गडरू कला में अब तक मतदान शुरू नहीं हुआ है.
-मरवाही विधानसभा के मतदान केंद्र 126 बचारवार में ईवीएम खराब होने की सूचना.
-कोटा विधानसभा के मतदान केंद्र 41 में ईवीएम खराब. आधे घंटे बाद भी मतदान शुरू नहीं हुआ.
-सूरजपुर भटगांव विधानसभा के मतदान केंद्र 126 में ईवीएम खराब. मतदान रुका. इंजीनियर की टीम पहुंची.
-बूथ क्रमांक 94 में ईवीएम मशीन खराब. खुर्सीपार के पंचशील स्कूल में वोटर मशीन बनने का कर रहे हैं इंतज़ार.
-बेमेतरा ज़िले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले संबलपुर मेे ईवीएम मशीन खराब हुई. नाराज़ मतदाता घर लौटने लगे.
-रायपुर ब्रेकिंग- रायपुर ग्रामीण विधानसबा के सड्डू मतदान केंद्र में अभी तक शुरू नहीं हुआ मतदान. वोट डालने लाइन में लगे मतदाता आक्रोशित, कर रहे हंगामा.
-जरा वार्ड क्रमांक 26 हमारे रायपुर ग्रामीण विधानसभा का क्षेत्र का जो बूथ बंद पड़ा है, अभी तक इसकी कोई व्यवस्था नहीं हुई है. डेढ़ घंटे से वोटर यहां पर खड़े थे. सब वापिस जा रहे हैं. अब इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा.
-बैकुंठपुर विधानसभा के मतदान क्रमांक के 174 कंचनपुर में मशीन खराब होने से मुनादी. अभी तक मतदान शुरू नहीं.
– रायपुर ब्रेकिंग- रायपुर ग्रामीण विधानसभा स्थित आदर्श स्कूल में बूथ क्रमांक 145, 146, 147 और 153 में मशीन में तकनीकी त्रुटी की जानकारी सामने आई है.
-देवपुरी प्राथमिक शाला में 7 बजे से लाइन लगी. 6 में से 4 मशीन खराब.
-पंडरिया विसभा के बूथ क्रमांक 196 और नवागांव,खेरवारकलां समेत 10 बूथों में कोई भी बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची दिखने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा..…मतदान रोका गया…एसडीएम,कलेक्टर और एसपी मौके पर
-: पंडरिया विधानसभा के दामापुर पोलिंग बूथ में हर बटन दबाने पर भाजपा को वोट जाने की शिकायत….VVPAT मशीन में हर वोट भाजपा की पर्ची दिखाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा…
– कोरिया ब्रेक बैकुंठपुर विधानसभा क्रमांक 3 के अंतर्गत सम्मिलित क्षेत्र जिल्दा की मशीन भी खराब तीन मशीन चेंज कर चुके हैं पीठासीन अधिकारी
– मोवा के आदर्श स्कूल में 3 बूथोंके अभी तक शुरू नही हो पाई वोटिंग….. वापस लौटने लगे हैं मतदाता
-जांजगीर चाम्पा जैजैपुर विधानसभा के बम्हनीडीह में बूथ क्रमांक 14, 15, 16 तीनों बूथों में EVM मशीन खराब डेढ़ घंटे बाद भी शुरू नही हुआ मतदान… मतदाता जता रहे नाराजगी
– जांजगीर चाम्पा, सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लावसरा बूथ क्रमांक 212 में ई वी एम मशीन खराबी की वजह से 1 घंटे विलंब से शुरू हुआ था मतदान, 10 मिनट चलने के बाद फिर खराब हुआ EVM अब तक नही पड़ा एक भी वोट
– सूरजपुर–भाजयुमो जिला अध्यक्ष का मतदाता सूची से नाम विलोपित,माता के स्थान पर जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता का नाम कर दिया विलोपित
– मुंगेली ब्रेकिंग, लोरमी व मुंगेली विधानसभा में जारी है मतदान,,,2 दर्जन मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीन हुई खराब,,,कई जगह नही हो सका मतदान प्रारम्भ,,,मायुष लौट रहे मतदाता,,मुंगेली में 8 वे लोरमी में 12 फीसदी मतदान,,,
– सूरजपुर, प्रेमनगर विधान सभा के बूथ नंबर 90 और 91 कि EVM मशीन खराब करीब 30 मिनट के वोटिंग के बाद खराब हुआ EVM मशीन,,
-बिलासपुर अपडेट। बिलासपुर विधानसभा में 10 प्रतिशत, कोटा में 10 प्रतिशत, मरवाही में 10 प्रतिशत और बेलतरा में 14 प्रतिशत हुए मतदान..
– बेमेतरा ब्रेकिंग अपडेट :- जिले में 10 बजे तक जिले10 प्रतिशत मतदान … नवागढ़ में 11 प्रतिशत बेमेतरा 9 प्रतिशत और साजा में 10 प्रतिशत मतदान .
– बालोद — संजारी बालोद 15% डोंडी लोहरा 12 % गुंडरदेही 15% कुल जिले के तीनों सीट में 10 बजे तक 15 % मतदान हुआ जिसमें महिलाओ का प्रतिशत ज्यादा नजर आया
– छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में चल रहे मतदान के अन्तर्गत 72 विधानसभा में
सुबह दस बजे तक हो गया, 12.54% मतदान
– सागरपुर मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स को जबरन 100-100 रूपये बांटने की खबर है
-रायपुर ब्रेकिंग—-
दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है. लेकिन राजधानी रायपुर के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग का बुरा हाल है.
यहां धनेली के दो मतदान केंद्रों में तो सुबह से मतदान ही शुरू नहीं हो सका है. इसके अलावा मोवा की 11 वोटिंग मशीने, मठपुरैना की 4, अम्लीडीह की 3 और लालपुर की 3 मशीने खराब पड़ी हुई है. वहीं रायपुर ग्रामीण के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यानारायण शर्मा ने इसे साजिश करार दिया है.
-बिग ब्रेकिंग
पंडरिया विसभा के बूथ क्रमांक 196 और नवागांव,खेरवारकलां समेत 10 बूथों में कोई भी बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची दिखने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा..…मतदान रोका गया…एसडीएम,कलेक्टर और एसपी मौके पर
सोमेश की व्हाट्सैप डायरी एक सांस में पढ़ जाइये. चुनाव की एक अलग ही तस्वीर उभरती है. हो सकता है कल ये सूचनाएं सोमेश के फोन से डिलिट हो जाएं लेकिन इसे एक दस्तावेज़ के रूप में दर्ज करना चाहता था. कितने फोन आते होंगे, कितनी सूचनाएं आती होंगी।