संबित पात्रा ने हिन्दुओं को भड़काने के लिए उगला ज़हर, विडियो के साथ लिखा भड़काऊ ट्वीट
कांग्रेस नेता कमलनाथ का एक विडियो पोस्ट करते हुए संबित पात्रा ने फर्ज़ी तरीके से हिन्दुओं को भड़काने और गुमराह करने की कोशिश की है.
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश चुनाव में अपनी हार को देखते हुए बौखला गई है. पार्टी के नेता आए दिन सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक बयान दे रहे हैं. बुधवार को पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर एक झूठ फैलाने की कोशिश की है.
अपने एक ट्वीट में संबित पात्रा ने कमलनाथ के एक विडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘अभी temporary जनेउ पहन रखा है… निपट लेंगे इनसे बाद में’. संबित पात्रा ने लिखा है कि कमलनाथ ने कहा है कि विधानसभा चुनाव तक मुसलमान चुप रहें, हम चुनाव बाद हिन्दुओं से निपट लेंगे. लेकिन, इस पूरे विडियो में कहीं भी कमलनाथ ने ‘जनेउ’ या ‘हिन्दुओं से निपट लेने’ का जिक्र नहीं किया है.
“अभी temporary जनेउ पहन रखा है …निपट लेंगे इनसे बाद में..”
The “fancy dress Hindus” are exposed yet again ..Kamalnath ji promises the Muslim clerics that the Congress will surely deal with the Hindus after the election ..for now the Muslims should stand with the Congress! pic.twitter.com/sZJmW15h7d
— Sambit Patra (@sambitswaraj) November 14, 2018
ग़ौरतलब है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है. हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को भी जनता के इस आक्रोश का शिकार होना पड़ा था. साधना सिंह बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में वोट मांगने गई थीं. यहां पेयजल की समस्या से आक्रोशित लोगों ने शिवराज सिंह चौहान के ख़िलाफ़ जमकर नारे लगाए.
भाजपा नेता संबित पात्रा का यह बयान भारतीय दंड संहिता के धारा 153 का उल्लंघन करता है. इस धारा के मुताबिक किसी भी व्यक्ति द्वारा व्यक्ति या समूह को द्वेषभाव से या भड़काने के उद्देश्य से दिया गया बयान, आपराधिक दंड का भागी होगा. इसके लिए कानून में 6 माह या एक साल की सजा और अर्थदंड का प्रावधान रखा गया है.
ऐसा लगता है चुनाव को नजदीक आते देख भारतीय जनता पार्टी साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ कर वोटों का ध्रुवीकरण कराना चाहती है. आशा है चुनाव आयोग संबित पात्रा और भाजपा के इस कदम के ख़िलाफ़ आवश्यक कार्रवाई करेगा.