मुजफ़्फ़रनगर: खेत में मृत पाया गया लापता किसान
सोमवार को किसान अपने खेत में सिंचाई करने गया था लेकिन घर नहीं लौटा.
मुजफ़्फ़रनगर ज़िले के बरुकी गांव में मंगलवार को 38 साल का एक किसान खेत में मृत पाया गया. वह एक दिन से लापता था. भोपा पुलिस थाना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) राम मोहन शर्मा ने बताया कि मृतक का नाम सतबीर है.
वह सोमवार को अपने खेत में पानी की सिंचाई करने गया था लेकिन घर नहीं लौटा. तलाश करने पर उसका शव खेत में मिला. उन्होंने बताया कि उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है.