दिल्ली में धुंध भरी सुबह, हल्की बारिश भी हुई
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि, हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया.
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह धुंध भरी रही और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आज दिन भर शहर में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई है.
विभाग के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के मध्य और पूर्वी हिस्सों हल्की बारिश के साथ धुंध भी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया. सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.2 और 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.