संबित पात्रा की मुसलमान आदमी को बेहूदी धमकी: चुपचाप बैठ जाओ नहीं तो मस्जिद का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रख दूंगा
पात्रा एआईएमआईएम के सैय्यद आसिम वकार उकसाने के लिए बार-बार कह रहे हैं, “ए सुनो, अल्लाह के भक्त हो या भगवान विष्णु के भक्त हो. पहले ये बताओ ज़रा.”
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर भड़काऊ बयानबाज़ी के लिए सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में पात्रा तल्ख़ भरे अंदाज में एक व्यक्ति से कहते नज़र आ रहे हैं कि “बैठ जाओ चुपचाप. किसी मस्जिद का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रख दूंगा, फिर चिल्लाते फिरोगे.”
Sambit to MIM spokesman “Aye Suno Allah ke bhakt ho to baith jao warna kisi masjid ka naam badal kar bhagwan Vishnu ke naam rakh doonga” pic.twitter.com/agM2ClA8SN
— Ravi Ratan (@scribe_it) November 9, 2018
दरअसल, यह विडियो एक निजी टीवी चैनल के लाइव डिबेट शो का है. पात्रा एआईएमआईएम के सैय्यद आसिम वकार के साथ बदतमीज़ी करते नज़र आ रहे हैं. पात्रा उन्हें उकसाने के लिए बार-बार कह रहे हैं, “ए सुनो, अल्लाह के भक्त हो या भगवान विष्णु के भक्त हो. पहले ये बताओ ज़रा.”
जब वकार ने पात्रा की बात का जवाब देते हुए कहा, “भक्त तो हम अल्लाह के ही हैं पर हम आपके धर्म की भी इज्ज़त करते हैं.” तो पात्रा ने बार-बार उनकी बात काटते हुए कहा, “बस तो फिर चिल्लाओ मत. बैठ जाओ. किसी मस्जिद का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रख दूंगा, फिर चिल्लाते फिरोगे.”
गौरतलब है कि इससे पहले भी संबित पात्रा कई डिबेट शो में इसप्रकार की बातें कहते नज़र आए हैं. उनके बयानों में अल्पसंख्यकों को लेकर तल्ख़ी देखने को मिलती है.