May a good source be with you.

मोदी ने सूटबूट वाले दोस्तों को राफ़ेल में उड़ाया, युवाओं के सपने को मिट्टी में मिलाया: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने देश में बेरोज़गारी की दर पिछले दो सालों के अधिकतर स्तर पर चले जाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी की दर दो साल के उच्चतम स्तर पर चले जाने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सूटबूट वाले दोस्तों को फायदा पहुंचाने और युवाओं के सपने को मिट्टी में मिलाने का काम किया है.’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘‘2014-ठग विद्या 1: मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं 2 करोड़ रोज़गार दिलाऊंगा. 2016 -ठग विद्या 2: नोटबंदी में मेरा साथ दो, मैं काला धन वापस लाऊंगा. 2018-असलियत: सूट बूट वाले दोस्तों को राफ़ेल में उड़ाऊंगा, नौजवानों के सपने मिट्टी में मिलाऊंगा.’’

दरअसल, थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (सीएमआईई) के मुताबिक इस साल अक्टूबर में देश में बेरोजगारी दर 6.9 फीसदी पर पहुंच गई है. यह पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा है. देश में श्रमिक भागीदारी भी घटकर 42.4 फीसदी पर पहुंच गई है, जो जनवरी 2016 के आंकड़ों से भी नीचे है.

(पीटीआई इनपुट्स पर आधारित)

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+