नोटबंदी लागू कर अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी देश से माफ़ी मांगे – कांग्रेस
नोटबंदी लागू करने के कई कारण बताए गए लेकिन दो साल बाद भी एक उद्देश्य भी पूरे नहीं हुए.
नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने एकबार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. काग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि “इस तुग़लक़ी फ़रमान ने देश की अर्थव्यस्था चौपट कर दी. इसके ख़िलाफ़ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे.”
द वायर की एक ख़बर के मुताबिक़ तिवारी ने कहा कि इस फरमान के तीन कारण दिए गए थे – पहली कि इससे काले धन पर रोक लगेगी, दूसरी कि ज़ाली नोट ख़त्म होंगे और तीसरा कि आतंकवाद को मिल रही वित्तीय सहायता बंद हो जाएगी. लेकिन दो साल बाद भी इनमे से एक भी उद्देश्य पूरे नहीं हुए हैं.
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि “आज भारतीय अर्थव्यवस्था में 8 नवम्बर, 2016 की तुलना में नकदी का चलन ज़्यादा है.” उन्होंने कहा कि भारतीय व्यवस्था को बर्बाद और तहस-नहस करने के लिए प्रधानमंत्री को देश के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से ठीक 2 साल पहले 8 नवम्बर, 2018 को पूरे देश में नोटबंदी का ऐलान किया था. इस बीच नोटबंदी लगातार ही एक चर्चा का विषय बना रहा है. कई बड़े बड़े अर्थ विशेषज्ञों यह माना है कि नोटबंदी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहरी संकट आई है. मध्यम एवं लघु उद्योगों को इसकी भीषण आंच सहनी पड़ी. इन सब के बाद आरबीआई ने यह भी खुलासा किया कि 500 और 1000 की प्रतिभंधित मुद्रा में से 99.3% मुद्रा वापस आ चुकी है.