राफ़ेल घोटाले से बड़ा है मोदी जी का फसल बीमा योजना घोटाला- पी. साईंनाथ
साईंनाथ ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीति किसान विरोधी है.
अहमदाबाद में प्रख्यात पत्रकार व कृषि विशेषज्ञ, किसानों के मुद्दों को उज़ागर करने वाले पी. साईंनाथ ने तीन दिवसीय किसान स्वराज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का फसल बीमा योजना राफ़ेल से बड़ा घोटाला है.
साईंनाथ ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीति किसान विरोधी है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राफ़ेल घोटाले से भी बड़ा घोटला है जिसमें रिलायंस, एस्सार जैसी चुनींदा कंपनियों को फसल बीमा प्रदान करने का काम सौंपा गया है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए बताया कि 2.80 लाख किसानों ने सोयाबीन की खेती की थी और एक ज़िले में किसानों ने 19.2 करोड़ रुपये का भुगतान किया. लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने 77-77 करोड़ रुपये का भुगतान किया. 173 करोड़ रुपये की कुल राशि हुई जो रिलायंस बीमा को भुगतान किया गया. साईंनाथ ने बताया कि पूरी फ़सल ख़राब हो गई और बीमा कंपनी ने सिर्फ दावों का भुगतान किया.
रिलायंस ने एक ज़िले में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया और रिलायंस को स्वयं 143 करोड़ रुपये का लाभ हुआ जबकि कंपनी ने निवेशक के रूप में एक भी रुपया नहीं दिया था.