बिहार: 80 साल के मुसलमान आदमी को भीड़ ने दिन दहाड़े ज़िंदा जला के मार डाला
ख़बरों के मुताबिक़ वृद्ध अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे.
बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में बीते 20 अक्टूबर को एक 80 वर्षीय मुसलमान वृद्ध की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई. क्रूरता का आलम यह था कि पहले वृद्ध को बुरी तरह पीटा गया और फिर जिंदा जलाकर मार डाला गया. भीड़ ने इसका विडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ख़बरों के मुताबिक़ वृद्ध अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे. रास्ते में ही दो समुदायों के बीच दुर्गा पूजा यात्रा को लेकर हुए झड़प के बीच वो फंस गए. सांप्रदायिक भीड़ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया.
प्रशासन के द्वारा इस मामले को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश कि गई जबकि यह घटना दिन दहाड़े हुई और इसका विडियो भी बनाया गया जो कि अब सोशल मीडिया में घूम रहा है.
इस मामले से जुड़ी ख़बरों के मुताबिक़, भीड़ इसलिए आक्रामक हो गई थी क्योंकि उस दुर्गा पूजा यात्रा को किसी एक विशेष इलाक़े से निकलने की अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद भीड़ ने अंसारी को घसीट कर उन पर हमला किया और उसी जगह पे उन्हें जिंदा जला दिया.
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बताया, “अंसारी किसी भी पक्ष से नहीं थे. भीड़ ने उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वे उस इलाके में मौजूद थे.
ज्ञात हो कि अंसारी का जला हुआ शव दो दिन बाद बरामद किया गया जब एक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई. अब तक मामले में 6 प्राथमिकी दर्ज हुए हैं और 38 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.