मदुरै में स्वाइन फ्लू से छह लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि जिल़े के कुछ इलाक़े में तेज़ बुखार के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मदुरै में पिछले एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू से छह लोगों की मौत हो गई. सरकारी अस्पताल के सूत्रों ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि बुखार से पीड़ित 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी स्थिति बेहतर हुई है.
अधिकारियों ने बताया कि जिल़े के कुछ इलाक़े में तेज़ बुखार के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और खून के नमूने की जांच की गयी. वायरल बुखार के प्रसार को रोकने के उपाय किये जा रहे हैं.