May a good source be with you.

जीएसटी और नोटबंदी ने छीन लिए देश के लाखों युवाओं के रोज़गार: ग़ुलाम नबी आज़ाद

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद में बहुत कम बोलते हैं, लेकिन संसद के बाहर बोलने से वे कभी नहीं थकते।”

कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी के प्रवक्ता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों की वज़ह से लाखों लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद की बजाय संसद से बाहर बोलने में यक़ीन रखते हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद में बहुत कम बोलते हैं, लेकिन संसद के बाहर बोलने से वे कभी नहीं थकते।”

आज़ाद ने जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा, ‘जीएसटी के लागू होने की वज़ह से छोटी और मध्यम औद्योगिक इकाइयां बंद हो गईं। वहां काम करने वाले लोग बेरोज़गार हो गए। इसी तरह नोटबंदी ने देशभर में 35 लाख लोगों को बेरोज़गार बना दिया।’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘भाजपा को राम मंदिर कि याद चुनावों के करीब आने पर ही आती है और जैसे ही चुनाव निकल जाते हैं, वे उसे भूल जाते हैं।’

पीटीआई इनपुट्स पर आधारित

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+