May a good source be with you.

भाजपा के बुरे दिन, पत्रकारों के सवाल सुन भाग गए संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा से भोपाल में पत्रकारों ने भाजपा विधायक के भ्रष्टाचार से जुड़ा एक सवाल पूछा था।

अच्छे दिन का जुमला देने वाली भारतीय जनता पार्टी के अब बुरे दिन आ गए हैं। बुरे दिनों की पहचान इसी बात से हो सकती है कि पार्टी के प्रवक्ता अब सवालों से पीछा छुड़ाकर भाग रहे हैं। शनिवार को पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को भोपाल में पत्रकारों के सवालों को सुनकर भागते हुए देखा गया।

जनता का रिपोर्टर के ख़बर के मुताबिक भोपाल में एमपीनगर ज़ोन के प्रेस कॉम्पलेक्स में संबित पात्रा ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी। इस वार्ता में वे नेशनल हेराल्ड के लिए कथित रूप से आवंटन मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर 5,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। लेकिन, जब पत्रकारों ने उनसे भाजपा के एक विधायक के भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पूछे तो संबित पात्रा मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए।

इससे पहले भी संबित पात्रा को पत्रकारों के सवालों से भागते हुए देखा गया है। कुछ दिनों पहले वे महिला सशक्तिकरण को लेकर भाषण दे रहे थे। लेकिन, जब पत्रकारों ने मीटू अभियान के तहत एम जे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में उनसे सवाल पूछा तो वे वहां से भाग निकले। इससे महिला उत्पीड़न पर उनके भाषणों की सच्चाई सामने आ गई।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+