‘आरएसएस ने कहा शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं मोदी’
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक अज्ञात संघ कार्यकर्ता के हवाले से ये बातें कही।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी निशाना साधा है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोगों की नज़र में प्रधानमंत्री मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू के समान हैं, जिसे ना तो हाथ से हटाया जा सकता है ना ही चप्पल मारा जा सकता है।
शशि थरूर बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी पुस्तक ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर’ पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ के एक कार्यकर्ता ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हाथ से हटाया जा सकता हैं और न ही चप्पल मारा जा सकता है।
#WATCH Shashi Tharoor in Bengaluru, says, “There’s an extraordinarily striking metaphor expressed by an unnamed RSS source to a journalist, that, “Modi is like a scorpion sitting on a Shivling, you can’t remove him with your hand & you cannot hit it with a chappal either.”(27.10) pic.twitter.com/E6At7WrCG5
— ANI (@ANI) 28 October 2018
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान सीबीआई विवाद से लेकर राफ़ेल सौदे तक पर उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ‘इस सरकार में मंत्रियों को अपने मंत्रालय से संबंधित कोई जानकारी नहीं रहती है। सीबीआई निदेशक को बदल दिया जाता है, लेकिन गृह मंत्री को इस बात की जानकारी नहीं होती। विदेश मंत्री को सरकार की विदेश नीति में बदलाव की जानकारी नहीं है और रक्षा मंत्री को राफ़ेल सौदे में किए गए बदलावों के बारे में पता नहीं होता है।’