May a good source be with you.

हरियाणा में बारहवीं की छात्रा से सामूहिक बलात्कार

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर गांव के छह युवकों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद, ज़िले के जुलाना क्षेत्र में 12 वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक बलात्कार के बाद उसके हाथ- मुंह को बांधकर तालाब में फेंक कर जान से मारने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन युवकों के ख़िलाफ़ सामूहिक बलात्कार और अपहरण करके जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं कक्षा में पढने वाली नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी के गांव के दो युवक मोटरसाइकिल पर उसका अपहरण करके खेतों में बने एक कमरे में ले गए जहां चार युवक पहले से मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया और चारों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

बलात्कार के बाद उसका कपड़े से मुंह और हाथ पैर बांधकर गांव के तालाब में डालकर मारने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा के परिजन उसकी तलाश करते हुए पहुंचे जिसके बाद आरोपी सभी युवक भाग गए। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर गांव के ही छह युवकों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने बताया कि दीपक और प्रवीण ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कपिल, संजीव, छोटू व नसीब ने उसके साथ छेडख़ानी की।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+