May a good source be with you.

मोदी राज में भारत-अमेरिका संबंध सुधार का दावा फेल, गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं आएंगे ट्रंप

पिछले साल जून में अपने अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्यौता दिया था।

मोदी सरकार में भारत की विदेश नीति फ़ेल होती नज़र आ रही है। मोदी राज में अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में सुधार के दावे की सच्चाई उजागर हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक ख़बर के मुताबिक़ भारत सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निमंत्रण भेजा था। लेकिन, ट्रंप ने भारत के इस निमंत्रण को ठुकरा दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने एनएसए अजीत डोभाल को एक चिट्ठी के ज़रिये ट्रम्प का यह सन्देश पहुंचाया।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को यह न्यौता पिछले वर्ष जून में दिया गया था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाशिंगटन एक दौरे के लिए गए थे। कई समीक्षकों ने अपनी समीक्षा में पाया है कि भारत की विदेश नीति लगातार असफल हो रही है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+