भाजपा विधायक की गुंडागर्दी: शराब व्यवसायी को जान से मारने और बेटी के साथ रेप करने की धमकी दी
गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजीव वर्मा ने शराब व्यवसायी राजमणि त्रिपाठी को कथित रूप से फ़ोन पर धमकी दी है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी सामने आई है। गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने एक शराब व्यवसायी को फ़ोन पर गाली देते हुए उनकी बेटी के साथ रेप की खुली धमकी दी है।
नवभारत टाइम्स की ख़बर के मुताबिक खोडाहरे थाना क्षेत्र के कूकनगर निवासी शराब व्यवसायी राजमणि त्रिपाठी ने कहा है कि बुधवार को आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी उनके गांव पहुंचे और शराब का अवैध व्यापार करने वाले रवि वर्मा और सुधई को कच्ची शराब के साथ ग़िरफ़्तार कर लिया।
राजमणि ने कहा कि कुछ ही देर बाद इन लोगों को छोड़ दिया गया। इसके बाद रवि वर्मा और सुधई अपने समर्थकों के साथ आकर राजमणि के साथ गाली ग़लौज़ करने लगे। रवि वर्मा और सुधई खुद को भाजपा विधायक प्रमोद वर्मा का करीबी बता रहे थे। इसके बाद राजमणि त्रिपाठी ने मदद की गुहार लगाने के लिए भाजपा विधायक के पास फ़ोन की। फ़ोन पर भाजपा विधायक ने राजमणि के साथ गाली गलौज़ की और उनकी बेटी के साथ रेप और जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में पीड़ित ने प्रभात वर्मा के ख़िलाफ़ एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने विधायक पर उनकी बेटी के साथ रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है।
ग़ौरतलब है कि प्रभात वर्मा का पिछला रिकॉर्ड भी काफी ख़राब रहा है। बहुजन समाज पार्टी में रहते हुए वह अवैध शराब की तस्करी, पेड़ों की कटान व भूमि कब्ज़े जैसे ग़ैरक़ानूनी काम में शामिल रहे थे।