May a good source be with you.

पुणे में झुग्गी बस्ती में लगी आग, दो लोगों की मौत

झोपड़ी में करीब तीन बजे गैस सिलिंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई।

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को तड़के एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के दलवीनगर में स्थित एक झोपड़ी में आज तड़के करीब तीन बजे एक गैस सिलिंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि आग तेजी से फैल गई और पास की पांच अन्य झोपड़ियों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि झुग्गी में रहने वाले अन्य सभी लोग तुरंत अपने घरों से भागकर सुरक्षित स्थान पर चले गये।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया और आग को बुझाया गया। मृतकों की पहचान प्रदीप मोटे (38) और शंकर क्षीरसागर (35) के रूप में की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+