May a good source be with you.

नकलची मोदी: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के 2014 के स्लोगन ‘मैं नहीं, हम’ की नकल की

इस नारे का इस्तेमाल सबसे पहले 2010 में एक कांग्रेस नेता ने किया था, इसके बाद 2014 में कांग्रेस ने राहुल गांधी को इसी नारे के साथ चुनाव मैदान में उतारा था।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल और ऐप को लॉन्च किया। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री ने यह नाम भी कांग्रेस के अभियान से नकल की है।

नवंबर 2010 में, इंदौर में कांग्रेस के एक काउंसलर ने मुशायरे के दौरान अपने पोस्टर में इस नारे का इस्तेमाल किया था। इसके बाद साल 2014 में, कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को ‘मैं नहीं, हम’ टैग लाइन के साथ दिखाया था।

तब विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के विज्ञापन की नकल की है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने तुरंत इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी और इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक एक विडियो साझा किया। 2010 के इस विडियो में इंदौर से कांग्रेस के काउंसलर को ‘मैं नहीं, हम’ नारे के पोस्टर पर देखा जा सकता था। तब साबित हुआ था कि भाजपा ने कांग्रेस के नारे की नकल की थी।

तब कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा था, ‘मैं नहीं, हम’ के नारे का इस्तेमाल इंदौर में एक कांग्रेस काउंसिलर ने मुशायरे के दौरान अपने एक पोस्टर में किया था। यह विचार कांग्रेस का है, जिसे भाजपा ने नकल करके अपना बना लिया है।’

मोदी सरकार पिछली यूपीए सरकार की योजनाओं के नाम बदलने और नकल करने के लिए जानी जाती रही है। विपक्ष इसके लिए प्रधानमंत्री की आलोचना भी करता रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने कांग्रेस की 23 नीतियों का नाम बदलकर अपना बना लिया है। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार परिवर्तन नहीं बल्कि ‘नाम परिवर्तन’ करने में विश्वास रखती है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+