May a good source be with you.

तमिलनाडु में पटाखा विस्फोट में चार की मौत

विस्फोट के कारण पुराने घर की दीवारों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा।

बिना लाइसेंस वाले एक पटाखा दुकान परिसर में मंगलवार को पटाखों और कुछ कच्चे मालों में दुर्घटनावश हुये विस्फोट के कारण अवैध तरीके से दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय एक व्यक्ति सहित चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में विक्रेता मुश्ताक और दो महिला सहित तीन अन्य लोग मारे गये। मुश्ताक के आवास पर विस्फोट उस सयम हुआ जब वे पटाखे और कच्चे मालों को ठीक करने के काम में लगा था।

विस्फोट के कारण पुराने घर की दीवारों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि विस्फोट होने वाले पटाखे स्थानीय स्तर पर बनाये गये थे और बिना ब्रांड के थे जो किसी भी ब्रांड वाले पटाखे से अधिक शक्तिशाली थे।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+