May a good source be with you.

सीबीआई में राड़: राकेश अस्थाना के ख़िलाफ़ जांच करने वाले अधिकारियों का तबादला, सरकार ने बनाई नई टीम

विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के ख़िलाफ़ जांच करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है।

सीबीआई में जारी गतिरोध के बीच निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को लंबी छुट्टी पर भेजने के बाद सरकार ने इस मामले के जांच से जुड़े अधिकारियों को बदल दिया है।

विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के ख़िलाफ़ जांच करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है। सरकार ने अस्थाना के ख़िलाफ़ जांच करने के लिए नई टीम बनाई है। इस टीम में सीबीआई के डीआईजी तरूण गौबा, एसपी सतीश डागर, संयुक्त निदेशक वी मुरुगेसन को नियुक्त किया गया है।
इस मामले में सरकार की तरफ़ से अरुण जेटली का कहना है कि “सीबीआई के विशेष निदेशक द्वारा निदेशक पर आरोप लगाए गए हैं। वहीं निदेशक ने भी विशेष निदेशक पर आरोप लगाए हैं। यानी इस संस्था के दो शीर्ष अधिकारियों पर आरोप लगाया गया है। तब इस मामले की जांच कौन करेगा। इस मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। सरकार इसकी जांच नहीं कर सकती है।”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+