May a good source be with you.

बिहार में नौवीं की छात्रा के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

आरोपियों ने युवती के परिजनों की पिटाई की और उनका हाथ-मुंह बांधकर इस वारदात को अंजाम दिया।

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मिठनपुरा थाना अंतर्गत ईमली चौक इलाके में एक छात्रा के साथ चार लोगों द्वारा रविवार—सोमवार की दरमियानी रात में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है ।

मिठनपुरा थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने सोमवार को बताया कि नवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात को पीड़िता के घर में अंजाम दिया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों में एक कार्टन फैक्ट्री का संचालक भी शामिल है। उन्होंने युवती के परिजनों की पिटाई की और उनका हाथ-मुंह बांधकर इस वारदात को अंजाम दिया ।

राय ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराए जाने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+