#MeToo- कैलाश खेर पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
गायिका वर्षा सिंह धनोआ ने आरोप लगाया कि मुलाकात के दौरान कैलाश ने उनसे फ़ोन नंबर मांगा और इसके बाद उनके फ़ोन पर कई आपत्तिजनक संदेश भेजे।
मीटू अभियान के तहत लोकप्रिय गायक कैलाश खेर पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गायिका वर्षा सिंह धनोआ ने एक विडियो के माध्यम से कैलाश खेर द्वारा अपनी यौन शोषण की घटना का ज़िक्र किया है।
सत्याग्रह की ख़बर के मुताबिक वर्षा का कहना है कि वे एक शो के लिए दुबई गई थीं, वहां पहले से ही कैलाश खेर मौजूद थे। मुलाकात के दौरान कैलाश ने उनसे फ़ोन नंबर मांगा और इसके बाद उनके फ़ोन पर कई आपत्तिजनक संदेश भेजे। वर्षा का कहना है कि एक दिन कैलाश खेर ने उन्हें मैसेज़ भेजा कि वे उनके साथ प्यार करना चाहते हैं। महिला का कहना है कि इस घटना के बाद वे कैलाश खेर से दोबारा नहीं मिलीं।
वर्षा सिंह धनोवा ने एक ट्वीट में गायक तोशी साबरी पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। वर्षा ने लिखा है कि वे एक म्यूजिक रिकॉर्डिंग के सिलसिले में तोशी के कार में बैठकर जा रही थीं, तभी तोशी ने गाड़ी में शराब पी और उनकी जांघों को छुआ। वर्षा ने कहा है कि उस समय उन्होंने तोशी की इस हरकत का विरोध भी किया था।
We were in his car & I asked him (Music Director Toshi) when are we going to record. He told me that we'll go upstairs shortly & then record. He pulled out a bottle & started to drink in the car. He touched my thighs, I told him it's totally incorrect: Varsha Singh Dhanoa. #MeToo pic.twitter.com/WaJuae6iw0
— ANI (@ANI) October 17, 2018
ग़ौरतलब है कि मीटू अभियान के तहत सूफ़ी गायक कैलाश खेर पर इससे पहले सोना महापात्रा सहित दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।