महिला पत्रकार लगातार हो रही हैं प्रिया रमानी के समर्थन में एकजुट, अकबर के ख़िलाफ़ अब तक 20 और महिलाएं अदालत में गवाही देने के लिए तैयार
रमानी के समर्थन में खड़ी महिलाओं की सूची में और नाम लगातार जुड़ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी के ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़दमा दायर किए जाने के बाद 20 और महिला पत्रकारों ने अकबर के ख़िलाफ़ बयान दिया है।
इन महिलाओं ने प्रिया रमानी का समर्थन करते हुए एक लिखित बयान जारी किया। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि प्रिया रमानी ने न सिर्फ अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना के बारे में खुलकर बात की बल्कि अकबर द्वारा ‘द एशियन ऐज’ में तैयार किए गए महिला विरोधी माहौल से पर्दा उठाया है।
गौरतलब है कि यह सभी 20 महिलाएं अलग-अलग समय पर द एशियन ऐज में एम जे अकबर के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अकबर ने जो क़ानूनी क़दम उठाया है उससे उन्होंने अपनी करतूतों पर आत्मनिरीक्षण करने, उन्हें स्वीकारने या उनका पश्चाताप करने से साफ़ तौर पर इनकार जताया है। अकबर की इन करतूतों ने बीते सालों में कई महिलाओं को बहुत तकलीफ एवं हानि पहुँचाई है। जबकि वे ख़ुद मंत्री और सांसद बनकर अब भी शक्तियों और अधिकारों के मज़े लूट रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – अपने किए पर पश्चाताप करने के बजाय एम जे अकबर ने चुना बदले का रास्ता
इन महिलाओं ने अपने बयान में न्यायालय से गुज़ारिश की है कि वो उन महिलाओं को गवाही देने की अनुमति दें जो अकबर द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं हैं और उन्हें भी जो उन उत्पीड़नों की गवाह रही हैं और जिनके नाम यहाँ दिए गए हैं।
इन 20 महिलाओं के नाम इस प्रकार हैं –
1) मीनल बघेल (एशियन ऐज 1993-1996)
2) मनीषा पण्डे (एशियन ऐज 1993-1998)
3) तुशिता पटेल (एशियन ऐज 1993-2000)
4) कनिका गहलौत (एशियन ऐज 1995-1998)
5) सुपर्णा शर्मा (एशियन ऐज 1993-1996)
6) रमोला तलवार बदम (एशियन ऐज 1994-1995)
7) कनिज़ा गज़ारी (एशियन ऐज 1995-1997)
8) मालविका बैनेर्जी (एशियन ऐज 1995-1998)
9) ए. टी. जयंती (एशियन ऐज 1995-1996)
10) हमीदा पारकर (एशियन ऐज 1996-1999)
11) जोनाली बुरागोहैन (एशियन ऐज)
12) संजरी चैटर्जी (एशियन ऐज)
13) मीनाक्षी कुमार (एशियन ऐज 1996-2000)
14) सुजाता दत्ता सचदेवा (एशियन ऐज 1999-2000)
15) होईनु हौज़ेल (एशियन ऐज 1999-2000)
16) रेशमी चक्रबोर्ती (एशियन ऐज 1996-1998)
17) कुशलरानी गुलाब (एशियन ऐज 1993-1997)
18) आयशा खान (एशियन ऐज 1995-1998)
19) किरण मनरल (एशियन ऐज 1993-1996)
20) क्रिस्टीना फ्रांसिस (डेक्कन क्रॉनिकल 2004-2011)