May a good source be with you.

यौन उत्पीड़न के आरोप पर यशराज फिल्म्स ने आशीष पाटिल को निलंबित किया

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर स्टूडियो ने यह जानकारी दी।

यश राज फिल्म्स ने मंगलवार को वाई-फिल्म्स के क्रिएटिव एंड बिजनेस प्रमुख आशीष पाटिल को बर्खास्त कर दिया।

पाटिल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक संक्षिप्त बयान में स्टूडियो ने कहा कि पाटिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

इसमें कहा गया है कि, ‘‘यश राज फिल्म्स, वाई-फिल्म्स के ब्रॉड पार्टनर्शिप एंड टैलेंट मैनेजमेंट एंड बिजनेस एंड क्रिऐटिव हेड आशीष पाटिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।’’

पाटिल पर एक अज्ञात महिला ने यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोप लगाए हैं, जिसकी पोस्ट कार्यकर्ता जपलीन पसरीचा ने साझा किया था।

प्रोडक्शन हाउस ने आरोपों की जांच के आदेश देकर मामला ‘आंतरिक शिकायत समिति’ को सौंप दिया है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+