उत्तर प्रदेश में लापता किसान मृत मिले
किसान के बेटे की शिकायत के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के होशगंज गांव से शनिवार से लापता 50 साल के एक किसान का शव मिला है । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एसएचओ ओपी चौधरी ने बताया कि किसान के बेटे की शिकायत के बाद एक अब्दुल नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । वह फरार है।
चौधरी ने बताया कि किसान के बेटे के मुताबिक, उसके पिता नवाब शनिवार को अपने खेत पर गये थे लेकिन वह घर नहीं लौटे।
उन्होंने बताया कि रविवार शाम को किसान का शव मिला।