May a good source be with you.

#Metoo कैंपेन: बॉलीवुड के जाने माने लेखक पीयूष मिश्रा पर लगा यौन शोषण का आरोप

केतकी जोशी ने कहा कि अगर मेजबान और दोस्त नहीं होते तो ‘‘मिश्रा निश्चित रूप से मुझे गलत तरीके से छूते या हो सकता था कि मेरा यौन उत्पीड़न करते।’’

मीटू कैंपेन महिलाओं के यौन शोषण के मामले में हर रोज एक नए शख़्स की असलियत को सामने ला रहा है। इस बार बॉलीवुड के जाने माने लेखक और निर्देशक पीयूष मिश्रा पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

एक अखबार की पूर्व कर्मचारी केतकी जोशी ने फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में कहा कि वह 2014 में एक प्रशंसक के तौर पर एक पार्टी में मिश्रा से मिली थीं जहां मिश्रा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। जोशी ने कहा कि ‘‘मिश्रा ने 20-25 लोगों के सामने हल्की चुहल की’’ और पूरी पार्टी के दौरान शराब पीते रहे और धीरे-धीरे उनपर नशा तारी होने लगा।

महिला ने कहा कि ‘‘पार्टी खत्म होने पर जब मैं मिश्रा के पास से गुजरीं तब उन्होंने मेरे हाथ पकड़ लिए और अपना हाथ मेरे हाथों पर रगड़ने लगे। तब मेजबान ने उसे बचा लिया लेकिन जब वह कोई चीज लाने के लिए छत पर गयी तो दोबारा ऐसा हुआ।’’

महिला ने कहा, ‘‘वह (मिश्रा) अचानक से उठे और मेरी तरफ बढ़े। मुझे लग गया कि वह मुझे बांहों में भरने या गलत तरीके से छूने के लिए आगे आ रहे हैं। मैंने चिल्लाकर कहा कि ‘आप प्लीज बैठ जाएं।’ बाकी लोगों ने मेरी आवाज सुनी और वहां पहुंच गए तथा मुझे दूर ले गए।’’

जोशी ने कहा कि अगर मेजबान और दोस्त नहीं होते तो ‘‘मिश्रा निश्चित रूप से मुझे गलत तरीके से छूते या हो सकता था कि मेरा यौन उत्पीड़न करते।’’

मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने अपने खिलाफ़ लगे आरोप पढ़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उक्त घटना याद नहीं है क्योंकि मैंने शराब पी रखी थी। लेकिन तब भी मैंने अगर अपने शब्दों या हरकतों से महिला को असहज महसूस कराया तो मैं उसके लिए माफी मांगना चाहूंगा।’’

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+