May a good source be with you.

भाजपा का महिला विरोधी चेहरा: दीपिका पादुकोण की हत्या पर ईनाम रखने वाले करणी सेना के सूरज पाल को पार्टी में वापस बुलाया

भाजपा के हरियाणा राज्य प्रमुख सुभाष बराला ने अमु के इस्तीफे को ख़ारिज़ कर दिया है।

वैसे तो भारत के राजनीतिक गलियारों में अपराधिक तथ्यों का बोलबाला बीते कुछ सालों में बहुत ज़्यादा बढ़ गया है, लेकिन भाजपा इस मामले में बाकी दलों को पीछे छोड़ रही है। हाल ही में फिल्म ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती का क़िरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण का सिर काट कर लाने पर 10 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान करने वाले भाजपा के नेता सूरज पाल अमु को भाजपा ने पार्टी में वापस बुला लिया है। उनके इस्तीफ़े को ख़ारिज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि अमु को इस साल जनवरी में ‘पद्मावत’ के रिलीज़ से पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। उन पर क्षेत्र में अशांति फ़ैलाने का आरोप लगा था। इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के मुताबिक़ अमु ने भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने अमु के ख़िलाफ़ कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद अमु ने भाजपा में अपने सारे पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा के हरियाणा राज्य प्रमुख सुभाष बराला ने उनके इस्तीफ़े को ख़ारिज कर दिया।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर करणी सेना ने बहुत बवाल मचाया था। राजपूतों के इस संगठन का कहना था कि फिल्म में रानी पद्मावती के क़िरदार को ग़लत तरीके से पेश किया गया है। करणी सेना ने इस दौरान फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ करने से लेकर स्कूल बसों पर पत्थरबाज़ी तक की थी। इस तरह के अपराधिक गतिविधियों के बाद भी अगर भाजपा अमु को संगठन में वापस ले रही है, तो समझने वाली बात यह है कि भारतीय संसदीय राजनीति का स्तर दिनोंदिन किस तरह से नीचे गिरता जा रहा है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+