#Metoo कैंपेन : हिन्दुस्तान टाइम्स के प्रशांत झा ने छोड़ा अपना पद, महिला सहकर्मी ने लगाया था यौन शोषण का आरोप
#Metoo कैंपेन में अन्य कई नामी पत्रकारों के साथ झा का भी नाम सामने आया है।
#Metoo कैंपेन में नाम आने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के राजनीतिक सम्पादक और दिल्ली के ब्यूरो चीफ प्रशांत झा ने अपने दोनों पदों को त्याग दिया।
गौरतलब है कि हफिंगटनपोस्ट की एक ख़बर के मुताबिक कई अन्य नामी पत्रकारों के साथ झा के ख़िलाफ़ भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इसके बाद हिन्दुस्तान टाइम्स के शीर्ष संपादकीय टीम के साथ बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया।
ज्ञात हो कि 2017 में राया सरकार द्वारा देश में चलाए गए #Metoo कैंपेन के बाद फ़िल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर उत्पीड़न एवं हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद इस कैंपेन ने देशभर में ज़ोर पकड़ लिया। अब मीडिया एवं फिल्म जगत की कई महिलाएं खुलकर ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से सामने आ रही हैं, और अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की आपबीती साझा कर रही हैं। इसी क्रम में प्रशांत झा का भी नाम उजागर हुआ है।