May a good source be with you.

अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया, एक डॉलर की कीमत हुई 73.34 रुपए

सोमवार को अमेरिकी 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत 72.91 रुपए दर्ज की गई थी।

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार कमज़ोर होता जा रहा है। बुधवार को रुपए की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए ने 73 का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार सुबह रुपए की कीमत में 43 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

एनडीटीवी की ख़बर के मुताबिक भारत का रुपया 73.34 के स्तर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण इंपोर्ट करने वालों की मांग की वजह से रुपये में गिरावट आई है।

सोमवार को अमेरिकी 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत 72.91 रुपए दर्ज की गई थी। मंगलवार को गांधी जयंती के कारण फॉरेक्स मार्केट और शेयर मार्केट बंद था। बुधवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरावट के साथ खुले हैं। सेंसेक्स 241 प्वाइंट और निफ्टी 90 प्वाइंट की गिरावट पर कारोबार कर रहा है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+