आज़ादी के बाद से ऐसा कृषि संकट कभी नहीं देखा, मोदी सरकार किसान विरोधी है – सीताराम येचुरी
‘किसान क्रांति पदयात्रा’ में शामिल किसानों को पुलिस ने दिल्ली में घुसने से रोका।
विरोध प्रदर्शन कर रहे हज़ारों किसानों को दिल्ली में आने से रोकने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार को किसानों के संकट को किसान विरोधी कहा।
येचुरी ने एएनआई से कहा, “ किसानों को रहत देने के बजाय मोदी सरकार उनकी समस्याओं को बढ़ाकर उन्हें क़र्ज़ के बोझ में रहने एवं आत्महत्या करने की ओर ढकेल रहे हैं।
It reconfirms the fact that Modi govt is anti-farmers. Instead of providing relief to farmers they are exasperating the crisis further forcing farmers to be under debt burden&distress suicides. We haven’t seen such an agrarian distress in India since independence: Sitaram Yechury pic.twitter.com/GPa3cIEfbx
— ANI (@ANI) October 2, 2018
ज्ञात हो कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ‘किसान क्रांति पदयात्रा’ का हिस्सा बनकर हज़ारों किसान पद यात्रा कर रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन्हें दिल्ली में आने से रोकने के लिए उन पर आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल कर रही है।
एएनआई के साथ अपनी बातचीत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने कहा, “हमें यहाँ (यूपी-दिल्ली सीमा पर) क्यों रोक दिया गया है? हम अनुशासित ढंग से रैली कर रहे थे। यदि हम अपनी समस्याओं के बारे में सरकार को नहीं बताएंगे, तो किसे बताएंगे? क्या हमें पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाना चाहिए?”
इसे भी पढ़ें – भाजपा का दो वर्षीय गांधी जयंती समारोह किसानों की पिटाई के साथ शुरू हुआ : राहुल गांधी