भाजपा का दो वर्षीय गांधी जयंती समारोह किसानों की पिटाई के साथ शुरू हुआ : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा है कि अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आ रहे किसानों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा का दो वर्षीय गांधी जयंती समारोह किसानों की पिटाई के साथ शुरू हुआ है।
अपने एक ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘विश्व अहिंसा दिवस पर BJP का दो-वर्षीय गांधी जयंती समारोह शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे किसानों की बर्बर पिटाई से शुरू हुआ। अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते।
विश्व अहिंसा दिवस पर BJP का दो-वर्षीय गांधी जयंती समारोह शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे किसानों की बर्बर पिटाई से शुरू हुआ।
अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते! #KisanKrantiYatra
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2018
गौरतलब है कि क़र्ज़ माफ़ी और बिजली के दाम कम करने की मांगों को लेकर लगभग 25 हज़ार किसान हरिद्वार से दिल्ली आ रहे थे। सरकार ने दिल्ली-यूपी सीमा पर ही इन किसानों के प्रतिबंध लगा दी है।
दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही कई जगह पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं और प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया है। इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई में कई किसानों के गंभीर रूप से ज़ख्मी होने की सूचना है।