छत्तीसगढ़: हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया त्यागपत्र
बीते कई दिनों से विवि के सैंकड़ों छात्र कर रहे थे कुलपति के त्यागपत्र की मांग करते हुए प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ स्थित हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के कुलपति डा सुखपाल सिंह ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया ।
सिंह के पद पर बने रहने का विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध जताया और कल सोमवार को सुबह भूख हड़ताल पर चले गए । इसके बाद सिंह ने कुलपति के पद से इस्तीफा दिया है ।
छात्रों ने सिंह पर वित्तीय अनियमितता और यौन शोषण के आरोप भी लगाए ।
सिंह ने प्रेस को बताया कि मैंने अपना त्यागपत्र चांसलर और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के त्रिपाठी को आज शाम भेज दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है ।’’