May a good source be with you.

विवेक तिवारी हत्या मामले की चश्मदीद बोलीं- उत्तर प्रदेश पुलिस ने विवेक को निर्ममता से गोली मारी

सना ने कहा कि विवेक द्वारा कार नहीं रोके जाने पर पुलिस ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी जिस समय उन्हें गोली लगी उस समय विवेक के साथ काम करने वाली सना खान भी मौजूद थीं सना ने अभी हाल ही में दिए अपने एक ब्यान में इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस कांस्टेबल ने उनके सहयोगी विवेक द्वारा कार न रोकने के कारण गोली मारकर हत्या कर दी

इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक इस मामले में एकमात्र चश्‍मदीद गवाह सना ने बताया, “हम कार से घर जा रहे थे। कार पार्किंग में नहीं खड़ी थी, बल्कि धीरे-धीरे चल रही थी इसी बीच पुलिस वाले आए और हमारी गाड़ी को जबर्दस्‍ती रोकने लगे। उन्हें लगा कि इतनी रात को पता नहीं कौन है जो गाड़ी रुकवा रहा है उनके साथ लड़की होने के कारण उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी

इसके बाद पुलिसवालों ने सामने से अपनी बाइक से टक्कर मारकर हमें रोकने की कोशिश की। कार में जिस साइड मैं बैठी थी, उस साइड एक पुलिस कांस्टेबल ने लाठी मारी दूसरे ने विवेक को गोली मार दी। जिसके बाद गाड़ी एक खंभे से टकरा गई इसके बाद पुलिसवाले मुझे वहां नहीं दिखाई दिए

इस मामले में दोनों आरोपी पुलिसवालों की गिरफ्तारी हो चुकी है| विवेक तिवारी के पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके सिर में बिल्‍कुल पास से गोली मारी गई है

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+