May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश में दलित महिला से सामूहिक बलात्कार, बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फ़रार

महिला पार्लर से लौटकर अपने घर जा रही थी।

मुजफ्फरनगर, मानसुरपुर गांव में एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दलित महिला का कथित तौर पर दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार को उस वक्त हुई जब महिला पार्लर से अपने घर लौट रही थी।

बाद में गांव में एक सुनसान स्थान पर महिला को बेहोश हालत में छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+