May a good source be with you.

दिल्ली में अवैध सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस की रैली, अजय माकन बोले- गैर कांग्रेसी सरकारों ने दिल्ली के स्थानीय उद्योगों को बर्बाद किया

कांग्रेस नेता ने कहा कि अवैध सीलिंग करके भाजपा और आप शहर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बर्बाद कर रही है।

दिल्ली कांग्रेस ने उद्योगों की ‘‘अवैध सीलिंग’’ के खिलाफ रविवार को रैली की और आरोप लगाया कि भाजपा और आप शहर में ऐसे प्रतिष्ठानों को बर्बाद कर रही है।

बवाना औद्योगिक क्षेत्र में ललकार रैली में हिस्सा लेने वाले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और केंद्र में भाजपा की नाकामियों को रेखांकित करते हुए पार्टी अवैध सीलिंग, बेरोजगारी और महंगाई पर रिपोर्ट लाएगी।

माकन ने कहा कि बवाना औद्योगिक इलाके में औद्योगिक भूखंडों को बिना किसी पूर्व शर्त के फ्रीहोल्ड में परिवर्तित करने की अनुमति होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली और केंद्र में जब भी गैर कांग्रेसी सरकार आयी, उन्होंने एक भी नये औद्योगिक इलाके का विकास नहीं किया और स्थानीय उद्योगों को बर्बाद कर दिया।’’

माकन ने दावा किया कि सत्ता में रहने पर कांग्रेस ने 54 औद्योगिक इलाके को विकसित किया जिसमें से 22 को नियमित कर दिया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार और मुकेश शर्मा ने भी रैली को संबोधित किया।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+