शोपियां में हुए मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद
घटना में एक कांस्टेबल घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को एक पुलिस थाने पर आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शोपियां जिले में आतंकवादियों ने शोपियां पुलिस थाने पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सतर्क जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।’’ उन्होंने बताया कि इस घटना में कांस्टेबल साकिब मीर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।