योगी राज में पुलिस का क्रूरतम चेहरा: संदिग्ध समझ कर युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
मृतक की पत्नी ने कहा “पुलिस को कोई अधिकार नहीं कि वो मेरे पति को गोली मारे। यूपी के सीएम यहां आए और मुझसे बात करें।”
एनकाउंटर को लेकर आलोचना झेल रही उत्तर प्रदेश पुलिस का एकबार फिर क्रूर चेहरा सामने आया है। ताज़ा मामला सूबे की राजधानी लखनऊ का है जहां पुलिस ने संदिग्ध समझ कर एक युवक को गोली मार दी। अस्पताल में देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि यह घटना देर रात शनिवार की है। विवेक तिवारी अपनी महिला मित्र के साथ एसयूवी गाड़ी चला रहे थे। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन विवेक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसकी वजह से पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।
Lucknow:Police says,"Police personnel was detained y'day after he shot at a car on noticing suspicious activity,injuring driver of the vehicle.On seeing police,he tried to flee&rammed his car against a wall.He later succumbed to his injuries,PM report to determine cause of death" pic.twitter.com/2QwkuR9Gbp
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2018
वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि “पुलिस को कोई अधिकार नहीं कि वो मेरे पति को गोली मारे। यूपी के सीएम यहां आए और मुझसे बात करें।”
#WATCH Kalpana Tiwari,wife of deceased Vivek Tiwari says,"Police had no right to shoot at my husband,demand UP CM to come here&talk to me." He was injured&later succumbed to injuries after a police personnel shot at his car late last night,on noticing suspicious activity #Lucknow pic.twitter.com/buJyDWts5n
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2018
फिलहाल महिला साथी सना की शिकायत पर धारा 302 मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों सिपाहियों प्रशांत और संदीप को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।