स्वतंत्रता आंदोलन के गद्दारों से कांग्रेस को नहीं चाहिए देशभक्ति का सर्टिफिकेट: रणदीप सुरजेवाला
रणदीप सुरजेवाला ने कहा- भ्रष्टाचार में फंसने के बाद अब भाजपा को पाकिस्तान की याद सताने लगी है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को स्वतंत्रता संग्राम के गद्दारों से सर्टिफिकेट लेने की कोई जरूरत नहीं है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के लिए पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार में फंसने के बाद अब भाजपा को पाकिस्तान की याद सताने लगी है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कई ट्वीट किए। अमित शाह के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह को सबसे पहले अपनी जानकारी दुरुस्त करने की जरूरत है, उन्हें याद करना चाहिए कि किस तरह कांग्रेस ने 1947, 1965 और 1971 में पाकिस्तान को सबक सिखाया था।
Amit Shahji,
Congress doesn’t need certificates from traitors of freedom movement.
Pl brush up ur knowledge – Congress taught befitting lessons to Pak in 1947, 1965 & 1971.
U only invoke Pak when answerless on issues of corruption. https://t.co/8RvLyAkmrx
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 22, 2018