May a good source be with you.

प्रधानमंत्री की चुप्पी अस्वीकार्य, शर्मनाक है कि भारत सरकार महिलाओं को असुरक्षित छोड़ रही है – राहुल

हरियाणा पुलिस इस सामूहिक बलात्कार की घटना के रिपोर्ट दर्ज़ होने के छह दिनों बाद भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही।

बीते मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने 19 वर्षीय छात्रा के सामूहिक बलात्कार के मामले में नरेन्द्र मोदी की चुप्पी को ‘नाकाबिले बर्दाश्त’ बताया और कहा कि देश की महिलाओं को असुरक्षित छोड़ देना और बलात्कारियों को आज़ाद रहने देना सरकार के लिए बहुत शर्म की बात है।

अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “भारत का सर शर्म से झुक गया है क्योंकि उसकी एक और बेटी के साथ इतनी निर्ममता से सामूहिक बलात्कार हुआ है।”

कांग्रेस प्रमुख का यह बयान तब आया जब हरियाणा पुलिस इस सामूहिक बलात्कार की घटना के रिपोर्ट दर्ज़ होने के छह दिनों बाद भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही।

गौरतलब है कि पीड़िता का महेंद्रगढ़ ज़िले में कनिना कस्बे के बस स्टैंड से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस के कथनानुसार पीड़िता को कोई नशीली पदार्थ का सेवन करवाया गया और फिर नशे की हालत में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

पीटीआई इनपुट्स पर आधारित

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+