मनोहर पर्रिकर ने जताई मुख्यमंत्री पद छोड़ने की इच्छा
भापजा अन्य सहयोगी दलों के सदस्यों से मिलकर अन्य नामों पर चर्चा करने के बाद फैसला लेगी।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले अस्थाई तौर पर मुख्यमंत्री का पद छोड़ना चाहते हैं। पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पर्रिकर लंबे समय से बीमारी के चलते 3 बार इलाज के लिए अमेरिका जा चुके है। इलाज के लिए पर्रिकर इस बार न्यूयॉर्क जाएंगे। पर्रिकर के अस्थाई तौर पर पद छोड़ने को लेकर अब मुख्यमंत्री के पद के लिए अन्य नामों पर चर्चा की जा रही है।
गोवा में भाजपा का सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के रामकृष्ण सुदीन धवलीकर को अस्थाई तौर पर मुख्यमंत्री पद संभालने को दिया जा सकता है हालांकि अभी पार्टी ने नाम को सार्वजनिक नहीं किया है।
फिलहाल धवलीकर पर्रिकर कैबिनेट में मंत्रालय की ज़िम्मेदारी संभाल रहे है। धवलीकर का कहना है कि उन्हें पर्रिकर ने बुलाया था लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बात नहीं हुई। भापजा अभी अन्य सहयोगी दलों के सदस्यों से मिलकर अन्य नामों पर चर्चा करने के बाद ही फैसला लेगी।