May a good source be with you.

एक दिलचस्प वाकया: मोदी के कैबिनेट में राज्यमंत्री गिरिराज सिंह के घर चोरी हुई हज़ारों की और बरामद हुए करोड़ों

मीडिया ने पूरे मामले में साधी चुप्पी, मामला था 2014 का

यह एक दिलचस्प वाकया है कि मोदी सरकार के कैबिनेट में राज्यमंत्री के घर हज़ारों की चोरी होती है लेकिन बरामद करोड़ों होते हैं। बिहार के नवादा से सांसद व राज्यमंत्री गिरिराज सिंह के घर में 50,000 रुपए की चोरी हुई पर जब चोर को पकड़ा गया तो उसके पास से 1 करोड़ 14 लाख रुपए निकले। चोर ने स्वीकारा कि उसने ये रुपए पटना स्थित गिरिराज सिंह के घर से ही चुराए थे।

 

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने इस चोरी की रिपोर्ट लिखाते हुए दर्ज़ कराया था कि उनके घर से महज़ 50,000 रुपए और कुछ जेवर ही चोरी हुए। लेकिन पुलिस ने जब चोरी के आरोप में दिनेश कुमार को गिरफ़्तार किया तो उसके पास 1 करोड़ 14 लाख रुपए नक़द के अलावा 600 अमेरिकी डॉलर, सोने की दो चेन, एक जोड़ी कानबाली, चांदी के 14 सिक्के और सात महंगी घड़ियां बरामद की।

 

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार चोरी की घटना 7 जुलाई 2014 में ही हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने बहुत जल्द ही दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया।

 

मीडिया विजिल ने इस मुद्दे को उठाते हुए जानकारी दी कि लोकसभा सांसद चुने जाने के पहले गिरिराज सिंह बिहार विधान सभा के सदस्य थे। चुनाव में उन्होंने 27 लाख रुपए खर्च करने की घोषणा की थी। जनवरी 2013 के बिहार सरकार के आंकड़ों के अनुसार उनकी संपत्ति 75 लाख रुपए थी। माई नेता डॉट इंफो के मुताबिक 2014 में उनकी संपत्ति 5 करोड़ 54 हज़ार 771 रुपए घोषित की गई थी।

 

गौर करने वाली बात यह है कि इस मामले को लेकर एक-दो अख़बारों को छोड़कर मीडिया में कहीं छान-बीन नहीं की गई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

इसे भी पढ़ें – भाजपा का जनता पर इल्ज़ाम – महंगाई के लिए जनता ख़ुद ही ज़िम्मेदार, जनता में है राष्ट्र प्रेम की कमी

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+