May a good source be with you.

भाजपा का जनता पर इल्ज़ाम – महंगाई के लिए जनता ख़ुद ही ज़िम्मेदार, जनता में है राष्ट्र प्रेम की कमी

भाजपा मंत्री रिणवा ने महँगाई का दोष जनता के सर मढ़ते हुए यह तक कह डाला कि अन्य देशों के लोगों के मुक़ाबले में भारतीय जनता में देश प्रेम की कमी है।

एक तरफ जहां सारा देश बढ़ती महंगाई और इस कारण बढ़ रही गरीबी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता अपनी ओछी बातों से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

ताज़ा मामले में राजस्थान के भाजपा नेता और प्रदेश के राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने बढ़ती हुई महंगाई पर अपने कीमती बोल खर्च किये और कहा कि लोगों को अपने उपभोग में कमी लानी चाहिए।

रिणवा ने एक न्यूज़ चैनल से कहा, “अब इतना ज़्यादा कंजमप्शन (उपभोग) है, जनता यह समझती नहीं है कि अगर क्रूड का दाम बढ़ गया है, पेट्रोल-डीज़ल का दाम बढ़े तो हम कुछ ख़र्चा कम कर दें। वो तो किसी के समझ में आती नहीं है।”

रिणवा ने महँगाई का दोष जनता के सर मढ़ते हुए यह तक कह डाला कि अन्य देशों के लोगों के मुक़ाबले में भारतीय जनता में देश प्रेम की कमी है।

राजकुमार रिणवा का यह बयान, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का महँगाई के मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ लेने का एक लक्षण प्रतीत होता है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ़्तों में रूपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट दर्ज़ कर रहा है। मोदी सरकार की नीतियों के फलस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था का ढांचा बहुत भीषण रूप से हिल चुका है। पेट्रोल डीज़ल के दाम तेज़ी से बढ़ते हुए रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गएँ हैं।

ज्ञात हो कि आज, 10 सितम्बर को, कांग्रेस ने पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के खिलाफ ‘भारत बंद’ का ऐलान किया जो दिल्ली समेत देश भर में सफल साबित हो रहा है। कांग्रेस को इस बंद में आम जनता के साथ-साथ राजद, समाजवादी पार्टी , बीजू जनता दल, राकांपा, जेडीएस, झारखंड मुक्ति, एनसीपी समेत करीब 21 राजनितिक दलों का समर्थन प्राप्त है।

इसे भी पढ़ें – जनता आक्रोश में: बिहार में भारत बंद का दिख रहा असर, विपक्षी पार्टियों ने लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+