मोदी सरकार बोल रही है एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ, आने वाले राफ़ेल विमानों में कोई बदलाव नहीं: कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए सुरजेवाल ने कहा कि जब मिराज विमानों की कीमत बता सकती है तो प्रधानमंत्री मोदी राफ़ेल विमान की कीमत क्यों नहीं बता रहे हैं।
राफ़ेल घोटाले को लेकर शनिवार को कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ बोल रही हैं। उन्होंने राफ़ेल डील के तथ्य सामने रखते हुए कहा कि मोदी सरकार के दावे के विपरीत, फ्रांस से आने वाले विमान बिना किसी विशिष्ट बदलाव के आएँगे।
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने यूपीए से तीन गुना दामों पर ये विमान ख़रीदें हैं। और तो और 126 लड़ाकू विमानों के स्थान पर केवल 23 लड़ाकू विमान ख़रीदें है जिससे भाजपा सरकार ने देश की सुरक्षा को ख़तरे में डाला हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि घोटाले की जेपीसी जांच होनी चाहिए, उससे सब कुछ साफ़ हो जाएगा और सच्चाई सामने आएगी। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए सुरजेवाला ने कहा यूपीए सरकार जब मिराज विमानों की कीमत बता सकती है तो प्रधानमंत्री मोदी राफ़ेल विमान की कीमत क्यों नहीं बता रहे हैं।
उन्होंने राफ़ेल विमान की कीमतों में बढ़ोतरी को मोदी सरकार का झूठ बताया और कहा कि पीएम बताएँ कि कैसे उन्होंने देश को 41,000 करोड़ रुपयों का चूना लगाया हैं।