May a good source be with you.

मुंबई में पेट्रोल 87 और दिल्ली में 80 के ऊपर पहुँचा, प्रधान मंत्री मोदी ने साधी चुप्पी

पिछले चार सालों के दौरान पेट्रोल-डीज़ल पर 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई जबकि एक बार घटाई गई। 

पेट्रोल-डीज़ल के दामों को लेकर आम लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को दिल्ली में जहां पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 80.38 पर पहुंच गया, वहीं मुंबई में 38 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 87.77 रुपए पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले भी 26 अगस्त से 4 सितंबर तक तब दाम लगातार बढ़ोतरी की गई थी।

ये भी गौर करने वाली बात है कि पिछले चार सालों के दौरान पेट्रोल-डीज़ल पर 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई जबकि एक बार घटाई गई।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीज़ल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लेती है। 2014 से 2016 तक इसमें नौ बार इजाफा किया गया था। जबकि आख़िरी बार अक्टूबर 2017 में 2 रुपए घटाई गई थी।

एक्साइज ड्यूटी में लगातार बढ़ोतरी करने से तीन साल में सरकार ने दोगुने से भी ज़्यादा कलेक्शन किए।  वित्त वर्ष 2014-15 में जो एक्साइज ड्यूटी कलेक्शन का जो आंकड़ा 99,184 करोड़ रुपए था वो वित्त वर्ष 2017-18 में 2,29,019 करोड़ पहुंच गया।

आज जब पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत आसमान छू रही तो मोदी सरकार न ही एक्साइज ड्यूटी कम कर रही है और अपनी ज़िम्मेदारियों को स्वीकार करने से भी बच रही।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+